{"_id":"5b4b91ce4f1c1bc6508b4d6f","slug":"131531679182-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक ट्रक से टकराई, छात्र की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक ट्रक से टकराई, छात्र की मौत, एक घायल
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। खरीददारी कर बाइक पर गांव लौट रहे मौसेरे भाई सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना शनिवार देर शाम की है। गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव का रामबहोरी (19) पुत्र बंगाली मौसेरे भाई बदौसा थाना क्षेत्र के ब्यूर गांव निवासी अक्कू (18) पुत्र लड़कू के साथ बाइक से बांदा आया था। यहां काम निपटाने के बाद दोनों शाम को लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर गिरवां थानांतर्गत महुआ गांव के पास खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे रामबहोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अक्कू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को यूपी-100 जिला अस्पताल लाई। यहां अक्कू को कानपुर रेफर कर दिया गया। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। रामबहोरी मुरवल गांव के कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र बताया गया है। मृतक के बड़े भाई रामनारायण ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बांदा शहर में भी किराए का कमरा लिए हुए था।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के भगवती नगर के अहमद अली का 15 वर्षीय पुत्र राशिद अली रविवार को सुबह अपने पिता की दुकान जा रहा था। फतेहपुर की तरफ से आ रही सफेद रंग की कार ने थाने के पास उसे टक्कर मार दी और भाग निकली। गंभीर रूप से घायल राशिद को पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
-एक ही बाइक पर गांव जा रहे थे मौसेरे भाई
-नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई बाइक