{"_id":"68dc1fb7eeb028142309b931","slug":"13-more-people-became-victims-of-katkhane-dogs-banda-news-c-212-1-sknp1006-134141-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कटखने कुत्तों के 13 और लोग हुए शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कटखने कुत्तों के 13 और लोग हुए शिकार
Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। कस्बे और आसपास के अलग-अलग गांवों में कटखने कुत्तों का आतंक है। अलग-अलग घटनाओं में करीब 13 लोग घायल हो गए। जिनमें महुराई गांव का ढाई साल का मासूम आयुष पुत्र मलखान भी शामिल है।
घायलों में बल्लान गांव के सुनील (32) राधेचरण (42), चकला गांव के जितेंद्र (8), तेरा गांव के शिवम (8), कस्बे के रमेश (60), आदित्य गुप्ता (27), नरेंद्र (27), सोनम (24), जितेंद्र (22), नाती (26), प्रीति (22) और विनोद (76) शामिल हैं। घटना के बाद सभी घायलों को उनके परिजनों ने सीएचसी में दिखाया। यहां चिकित्सकों ने एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कस्बे और गांवों में लगातार कटखने कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त एंटी रेबीज इंजेक्शन का स्टॉक मौजूद है। सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर पालिका सहित स्थानीय प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --