फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   13 injured in road accidents, including head family

सड़क हादसों में प्रधान परिवार समेत 13 घायल

Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 21 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
13 injured in road accidents, including head family
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

बांदा/बबेरू। अलग-अलग सड़क हादसों में विकलांग और प्रधान परिवार समेत समेत 13 घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी मुन्नू (45) पुत्र रामसिया और उसका भाई नत्थू (55) बुधवार को सुबह जामूं गांव से घर लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह हेलमेट नहीं पहने थे। मुन्नू की हालत गंभीर बताई गई है। एक अन्य घटना में कांशीराम कालोनी (हरदौली) निवासी दिव्यांग सुरेश कुमार (40) पुत्र देवीचरन धुरिया बुधवार को दोपहर बच्चों के साथ लोधा कुआं (बलखंडी नाका) जाते समय ढाल में ट्राई साइकिल पलट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, कैलाश नगर (अतर्रा) निवासी शिवचरन (30) पुत्र हीरालाल बुधवार को सुबह पेड़ से गिरकर घायल हो गया।

विज्ञापन


उधर, मरका थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर से बुधवार को सुबह प्रधान पति त्रिलोकचंद्र समेत परिवार के 10 लोग स्कार्पियो से बबेरू आ रहे थे। औगासी रोड पर मंठा माइनर के पास कार पलट गई। त्रिलोकचंद्र (37) समेत ओमकार (32) पुत्र चुनकाई, शोभा (23) पत्नी ओमकार, रामबरन (30) पुत्र चंद्रिका (काजीटोला) व देवचंद्र (35) पुत्र भूरा (खरौली) घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ओमकार और उसकी पत्नी शोभा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed