{"_id":"666c92a711d7af5d8209e214","slug":"13-drivers-passed-the-test-banda-news-c-212-1-bnd1006-111839-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: टेस्ट में 13 चालक पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: टेस्ट में 13 चालक पास
विज्ञापन
बांदा। संविदा चालकों की लापरवाही से परेशान परिवहन निगम ने संविदा पर नई भर्ती शुरू कर दी है। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को चालकों का टेस्ट लेकर उनका चयन किया जा रहा है। इन्हें प्रशिक्षण के लिए कानपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा
शुक्रवार को 15 चालकों का पहला टेस्ट एआरएम की निगरानी में लिया गया। इनमें से 13 चालक पास हुए। इनको कानपुर ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि तकरीबन 70 चालकों की जरूरत है। कानपुर स्थित चालक ट्रेनिंग सेंटर से पास होकर आने वाले चालकों को शुरुआती दौर में पुरानी बसों की स्टीयरिंग थमाई जाएगी। तीन महीने तक पुरानी बसों में उनका ट्रायल होगा। इसके बाद नए चालकों को लंबी दूरी की बसें दी जाएंगी।
लापरवाही पर कसी जा रही नकेल
कई संविदा चालक और परिचालक बिना बताए ड्यूटी से गायब रहते हैं। हाल ही में एआरएम ने 24 से ज्यादा चालक और परिचालकों को नोटिस देते हुए हिदायत दी है कि जून में निर्धारित 22 दिन ड्यूटी किए जाने का मानक पूरा नहीं किया तो उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी। हालांकि कुछ चालक काम पर लौटे हैं।