फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.25 lakh women traveled for free in Mandal on the festival

Banda News: पर्व पर मंडल में सवा लाख महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा

Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh women traveled for free in Mandal on the festival
बांदा। रक्षाबंधन पर चित्रकूटधाम मंडल में सवा लाख से अधिक महिलाओं ने सरकार की दो दिनों की मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया। पिछले वर्ष से करीब 30 हजार महिलाओं ने अधिक यात्रा की। परिवहन निगम पर एक करोड़ से अधिक का वित्तीय व्यय भार आया। मंडल में रक्षाबंधन पर 394 बसोंं का बेड़ा लगाया था। हालांकि भीषण गर्मी और कई बसों में दुर्दशा के चलते महिला यात्रियों को काफी असुविधा भी हुई थी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने पर्व पर इस साल भी महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रक्षाबंधन के दो दिनों में बांदा डिपों की बसों में 38,577 महिलाओं ने यात्रा की। महोबा डिपों की बसों में 34,474, राठ डिपों की बसों में 30,420 और हमीरपुर डिपों की बसों में 25,043 महिलाओं ने सफर किया।
विज्ञापन

आरएम संदीप अग्रवाल का कहना है कि अभी दिल्ली जाने वाली कुछ बसों के आने के बाद महिलाओं की संख्या व व्ययभार और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुफ्त यात्रा से निगम पर जो व्यय भार पड़ता है उसकी भरपाई सरकार करती है। बताया कि इस वर्ष बसों में फ्री यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या काफी बढ़ी है। पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार से अधिक बहनों ने अधिक यात्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed