{"_id":"5f148a3f8ebc3e636c664cef","slug":"120-farmers-of-mandal-will-get-solar-pump-on-subsidy-banda-news-knp572120624","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल के 120 किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल के 120 किसानों को अनुदान पर मिलेंगे सोलर पंप
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री कुसुम योजना से अब किसानों को अनुदान पर सोलर पंप दिए जाएंगे। बिजली की झंझट से निजात पाकर किसान इनसे खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। शासन ने चालू वित्तीय वर्ष में चित्रकूटधाम मंडल के चारो जिलों के लिए 120 सोलर पंपों का लक्ष्य निर्धारित किया है। ये पंप पांच हार्सपावर के होंगे। इनमें करीब 60 फीसदी का अंशदान है। किसानों के जमा किए जाने वाले अंशदान में भी उन्हें 10 फीसदी की छूट मिलेगी।
योजना के तहत सबसे ज्यादा 50 सोलर पंप महोबा जिले को मिले हैं। बांदा में 35, चित्रकूट में 25 और हमीरपुर में 20 सोलर पंप आवंटित हुए हैं। प्रभारी संयुक्त निदेशक (कृषि) एके सिंह ने बताया कि एक सोलर पंप की कुल लागत 2,36,912 रुपये है।
इसमें किसानों को 1,42,148 रुपये का अनुदान मिलेगा। किसान को अंशदान के रूप में 94,764 रुपये खर्च करने होंगे। सोलर पंप का वितरण ‘पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ- पहले सोलर पंप पाओ’ की तर्ज पर किया जाएगा। लघु, सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास छह इंची बोर का चालू हालत में निजी नलकूप है और वह विभाग में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
यह भी बताया कि इस वर्ष अंशदान में भी 10 फीसदी की कमी की गई है। पहले किसानों को अंशदान के रूप में 1,46,154 रुपये जमा करने होते थे। इस वर्ष मात्र 94,764 रुपये ही जमा करना होगा।
उधर, जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में पीएम कुसुम योजना से आवंटित 35 सोलर पंपों में बड़ोखर खुर्द, जसपुरा, महुआ, बबेरू व कमासिन ब्लाकों में 4-4 और तिंदवारी, नरैनी तथा बिसंडा ब्लाकों में पांच-पांच किसानों को सोलर पंप योजना से लाभान्वित किया जाएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे हैं।