फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   120 additional buses will be run on Bhadai Amavasya

Banda News: भदई अमावस्या पर चलाई जाएंगी 120 अतिरिक्त बसें

Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
120 additional buses will be run on Bhadai Amavasya
बांदा। परिवहन निगम ने भदई अमावस्या पर चित्रकूट और प्रयागराज के लिए 120 अतिरिक्त बसें चलाएगा। चित्रकूट जाने वाली बसें चार ट्रिप में चलेगी। आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम रहेगा। जहां पर यात्री बसों से संबंधित समस्याओं को अवगत करा सकेगा, जिसका त्वरित निदान किया जाएगा।
विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने बताया कि भदई अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट व प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जाते हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बांदा-चित्रकूट-प्रयागराज के लिए 46, महोबा-चित्रकूट-प्रयागराज 30, राठ-चित्रकूट 20, हमीरपुर-चित्रकूट के लिए 20 अतिरिक्त बसें लगाई गई है। मेले के नोडल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह होंगे।
विज्ञापन

चित्रकूट मेला परिसर व बांदा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यात्रियों की बस संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। चित्रकूट जाने वाली बस के चार ट्रिप होंगे। जब कि प्रयागराज जाने वाली बस दो ही ट्रिप करेंगी। जिन मार्गो से बसों की कटौती की गई है वहां पर चलने वाली अवशेष बसों की ट्रिप बढ़ा दी गई है। ताकि अन्य मार्गो के यात्रियों को भी असुविधा न हों। बसों की मरम्मत के लिए तकनीकि विभाग का एक दस्ता तैयार किया गया है। जो 24 घंटें मुस्तैद रहेगा। सूचना मिलने पर मौके पर जाएगा। मेला स्पेशल बसों का परिचालन 13 से 15 सितंबर तीन दिन के लिए रहेंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed