फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   12 lakh worth of truck carrying truck carrying driver

12 लाख की लाही ट्रक समेत लेकर भागा चालक गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
12 lakh worth of truck carrying truck carrying driver
बांदा। 12 लाख रुपये की लाही से भरा ट्रक लेकर भागा आरोपी चालक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से कुछ नकदी बरामद हुई। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने बताया कि 330 लाहीभरे बोरे ट्रक समेत लेकर भागने वाले चालक कृष्ण कुमार परमार पुत्र अजब सिंह निवासी तुलसीपुरा थाना बसेड़ी जनपद धौलपुर (राजस्थान) को शनिवार को सुबह बांदा आते समय 20 किलोमीटर दूर मटौंध क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

हाल पता गायत्री विहार (ग्वालियर, एमपी) बताया है। उसके पास से डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए। आरोपी के हवाले से एएसपी ने बताया कि कृष्ण कुमार ने ट्रक के टायर बदलवाने और सर्विसिंग में करीब ढाई लाख रुपये खर्च कर दिए। एक लाख रुपये ट्रक की किस्त अदा कर दी। शेष राशि की बरामदगी के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक साजिद अली खां (क्राइम ब्रांच), एमपी त्रिपाठी (स्वॉट टीम), नीरज कुमार (सर्विलांस टीम) समेत एसआई सुजीत कुमार व कांस्टेबल शैलेंद्र, अश्वनी प्रताप सिंह, कर्ण सिंह, विश्ववीर सिंह आदि शामिल रहे। एएसपी ने 10 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि नवीन मंडी के गल्ला व्यापारी विष्णु गुप्ता ने पुलिस की अर्जी देकर बताया था कि 5 जून को 330 बोरी लाही शमशाबाद (आगरा) भेजने के लिए ट्रक में लोड की थी। लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। व्यापारी ने लाही की कीमत 11 लाख 99 हजार 11 रुपये बताई थी। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 406, 420, 467, 468 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed