फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   आधी आबादी ने पुरुषों को दोगुना के अनुपात से दी मात

आधी आबादी ने पुरुषों को दोगुना के अनुपात से दी मात

Mon, 01 Apr 2019 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
आधी आबादी ने पुरुषों को दोगुना के अनुपात से दी मात
मआधी आबादी यानी महिला मतदाताओं ने अपनी संख्या बढ़ाने में पुरुषों को दोगुना के अनुपात से मात दी है। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 से अब तक बढ़े मतदाताओं में पुरुषों का ग्राफ मात्र चार फीसद और महिलाओं का दोगुना यानी आठ बढ़ा है। पूरे जिले में 69,405 मतदाताओं का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन




महिला सशक्तीकरण और जागरूकता आदि के लगातार चल रहे सरकारी और गैर सरकारी अभियानों का ही शायद यह असर है कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में जिले की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग के ताजा आंकड़े इसका सुबूत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 12,29,886 मतदाता थे। इनमें 5,45,595 महिलाएं और 6,84,291 पुरुष मतदाता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 2019 में मतदाताओं का ग्राफ बढ़कर 12,99,291 हो गया है। इनमें महिलाओं की संख्या 5,88,775 और पुरुषों की तादाद 7,10,516 है। पांच वर्षों में पुरुष मतदाता जहां मात्र 26,225 बढ़े, वहीं महिला मतदाताओं की संख्या में 43,180 का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed