फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   लाइन दुरुस्त करते समय करंट से किसान की मौत

लाइन दुरुस्त करते समय करंट से किसान की मौत

Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
लाइन दुरुस्त करते समय करंट से किसान की मौत
बांदा। घर की बिजली दुरुस्त करते समय अचानक आपूर्ति चालू हो जाने से किसान की मौत हो गई। घटना महोबा जिले के खन्ना थानांतर्गत पचपहरा गांव की है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों को करंट लग गया। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह मुबीन खां (40) पुत्र मुमताज और पड़ोसी शिवशंकर (42) खंभे में केबिल दुरुस्त कर रहे थे। शिवशंकर खंभे पर चढ़ा हुआ था। मुबीन नीचे केबिल पकड़े काम कर रहा था। उस समय आपूर्ति बंद थी। इसी बीच अचानक आपूर्ति चालू हो जाने पर मुबीन केबिल में चिपक गया और उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन


शिवशंकर खंभे से नीचे आ गिरा। उसे भी चोटें आई। मृतक के भाई जाकिर ने बताया कि 10 बीघा जमीन से गुजारा हो रहा था। मृतक के तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। भाई का कहना था कि शट डाउन के दौरान बिजली दुरुस्त की जा रही थी। बिजली विभाग के कर्मियों ने अचानक आपूर्ति चालू कर दी जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा शहर के जरैली कोठी इलाके में बुधवार को बारिश से घर की बिजली लाइन में आ गई गड़बड़ी को दुरुस्त करते समय करंट से सुशील (18) पुत्र राजू झुलस गया। वह पेशे से मजदूर है।


जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। एक दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव में फर्राटा पंखा उठाते समय नाजमा (18) पत्नी शफीक को करंट लग गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना में जसपुरा थाना क्षेत्र सिकहुला गांव में कविता (20) पत्नी अरविंद भी करंट से झुलस गई। जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed