फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1142 brought two special trains to 3409 laborers including Bundeli

1142 बुंदेली समेत 3409 मजदूरों को लाईं दो विशेष ट्रेनें

Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
1142 brought two special trains to 3409 laborers including Bundeli
बांदा में स्पेशल ट्रेन से उतरकर बसों में सवार होते सूरत से आए प्रवासी मजदूर और उनके परिवार। - फोटो : BANDA
बांदा। शनिवार को दो और विशेष श्रमिक ट्रेनें सूरत (गुजरात) से मजदूरों को लेकर आई। दोनों ट्रेनों में 3409 प्रवासी मजदूर आए। इनमें में 1142 मजदूर बुंदेलखंड के सातों जिलों के हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के 29 जनपदों और मध्य प्रदेश के 13 मजदूर भी इन ट्रेनों से यहां पहुंचे। इन सभी को रेलवे स्टेशन से 95 रोडवेज बसों में उनके पैतृक गांव/जनपद के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
विज्ञापन

अब तक यहां 8 ट्रेनें प्रवासी मजदूरों का ला चुकी हैं। विशेष ट्रेनों की आमद का सिलसिला 7 मई से शुरू हुआ था। शनिवार को सूरत से दो ट्रेनें आई। पहली सुबह 7 बजे और दूसरी ट्रेन शाम 5 बजे प्लेटफार्म पर आई। पहले से ही चारों तरफ लगी पुलिस ने श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच ट्रेनों से उतारकर रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी रोडवेज की बसों में बैठाया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी थे। अपर एसपी एलबीके पाल, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार अवधेश कुमार निगम, रोडवेज एआर परमानंद, सीओ सिटी आलोक कुमार व आरपीएफ इंस्पेक्टर एके जांगिड, जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह आदि प्लेटफार्म पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 19086 प्रवासी मजदूरों की हुई आमद
बांदा। जिले में अब तक 19086 मजदूर दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, मुुंबई, इंदौर आदि से आ चुके हैं। इनमें 9985 मजदूर ट्रेनों से और 8058 श्रमिक बसों से आए हैं। सभी श्रमिकों को रोडवेज की बसों को उनके गृह जनपद भेजा गया है। वहां थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें होम क्वारंटीन पर रखा जाएगा।
पहली विशेष ट्रेन में आए यूपी के विभिन्न जनपदों के मजदूर-
कानपुर 34, फतेहपुर 187, उन्नाव 58, औरय्या 1, हरदोई 1, कन्नौज 2, महाराजगंज 4, वाराणसी 22, कौशांबी 13, लखनऊ 3, मऊ 4, आजमगढ़ 2, अंबेडकर नगर 2, इलाहाबाद 36, बिजनौर 9, सुल्तानपुर 60, गोरखपुर 11, देवरिया 16, कुशीनगर 13, रायबरेली 20, फैजाबाद 03, जौनपुर 16, बस्ती 2, भदोही 6, गोंडा 4, बलरामपुर 6, मिर्जापुर 1, फिरोजबाद 1, प्रतापगढ़ 6, गाजीपुर 11 तथा मध्य प्रदेश 4।

दूसरी श्रमिक ट्रेन से विभिन्न जनपदों के आए श्रमिक
बांदा। कानपुर 39, उन्नाव 1, फतेहपुर 114, इलाहाबाद 19, गोंडा 1,कौशंाबी 5, रायबरेली 5, सुल्तानपुर 2, छतरपुर एमपी 9।

प्यासे मजदूर ने बांदा में ट्रेन से उतरते ही मजदूर ने बुझाई प्यास

प्यासे मजदूर ने बांदा में ट्रेन से उतरते ही मजदूर ने बुझाई प्यास- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed