{"_id":"5bf99766bdec22419677e0ab","slug":"111543083878-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 60 स्कूलों में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 60 स्कूलों में होगी यूपी बोर्ड परीक्षा
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 60 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड ने जारी कर दी है। इनमें 10 नए विद्यालय शामिल हैं। उधर, निकटतम विद्यालयों को परीक्षा केंद्र न बनाए जाने पर 24 प्रधानाचार्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है। छात्राओं और दिव्यांग विद्यार्थियों को स्वकेंद्र की मांग की है। अन्य आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष हाईस्कूल व इंटर के 43,788 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए जिले के 60 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। पिछले वर्ष के दस विद्यालयों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इनके स्थान पर नए विद्यालय शामिल किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर बोर्ड ने आनलाइन आपत्ति मांगी है। डीएम आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।
उधर, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण को लेकर जिले के 24 विद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज कराई है। राजकीय इंटर कालेज जबरापुर, श्लेष इंटर कालेज कमासिन, भारत भक्त इंटर कालेज मिलाथू, इंटर कालेज ब्योंजा समेत दो दर्जन प्रधानाचार्यों का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी विद्यालय से अधिकतम आठ से दस किलोमीटर होनी चाहिए। लेकिन विद्यालय से परीक्षा केंद्रों की दूरी 20 से 25 किलो मीटर रखी गई है।
विज्ञापन
छात्राओं को स्वकेंद्र की व्यवस्था होने के बाद भी दूर के परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। जेपी शर्मा इंटर कालेज, बबेरू के प्रधानाचार्य ने आपत्ति दर्ज कराई है कि उनके विद्यालय को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। जबकि पिछले कई सालों से वह नकल विहीन परीक्षा केंद्र रहा है।
राजकीय स्कूलों को नहीं मिला महत्व
बांदा। इस साल परीक्षा केंद्र बनाने में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को महत्व नहीं मिला। ज्यादातर परीक्षा केंद्र मान्यता प्राप्त विद्यालय बनाए गए हैं। जिले में 22 राजकीय विद्यालयों में चार व 60 सहायता प्राप्त विद्यालयों में 35 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
पहली बार परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालय
बांदा। एचएल बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बांदा), आदर्श बाल निकेतन इंटर कालेज (करहुली), तथागत ज्ञानस्थली इंटर कालेज (अतर्रा), रामेश्वर प्रसाद इंटर कालेज (पचनेही), आदर्श लवकुश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अतर्रा, कमरूदीन मेमोरियल विद्यालय (स्योढ़ा), भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज (अमारा), राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (गड़रिया), भागवत प्रसाद इंटर कालेज (बांदा), रामकृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज (जखनी)।
आपत्तियों का निस्तारण शीघ्र होगा
बांदा। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान का कहना है कि परीक्षा केंद्रों को लेकर जो आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, उनका निस्तारण शीघ्र किया जाएगा। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में 28 नवंबर को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी।