फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना नहीं पकड़ रही रफ्तार

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना नहीं पकड़ रही रफ्तार

Wed, 22 Aug 2018 11:46 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना नहीं  पकड़ रही रफ्तार
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में प्रधानमंत्री आवास योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। आवासों के निर्माण की रफ्तार इतनी धीमी है कि 14 माह बीतने के बावजूद भी आधे आवास बनकर तैयार नहीं हो पाए हैं। अभी मंडल के 7647 पात्रों में सिर्फ 2876 लाभार्थियों के आवासों का ही निर्माण शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना मार्च 2017 में शुरू हुई थी। इसमें आवास विहीन शहरी गरीबों को आवास के लिए सब्सिडी के तौर पर 2 लाख 50 हजार की धनराशि देने की व्यवस्था है। चित्रकूटधाम मंडल में आवास निर्माण के लिए 8570 ने आवेदन किए। जांच के दौरान 923 आवेदकों को अपात्र पाया गया।
विज्ञापन


7647 लोगों के आवासों को स्वीकृति प्रदान की गई, लेकिन अभी तक 2876 आवासों का ही निर्माण शुरू हो सका। एक भी आवास पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो सका है। लाभार्थी राकेश (कटरा) और श्याम (बिजलीखेड़ा) का कहना है कि आवास के निर्माण में धन की कमी आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत पहले सिर्फ 50 हजार रुपये ही दिए जाते हैं। इसके बाद दूसरी किस्त आवास के स्लैब के लिए दी जाती है। पैसों के अभाव में आवास निर्माण बीच में ही अटक जाता है। नतीजतन गरीबों को सही से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। धनराशि के लिए लाभार्थी विभागों और अधिकारियों के चक्कर काटते हैं।


मंडल में शहरी पीएम आवास योजना की स्थिति
जिला लक्ष्य लाभार्थी अधूरे आवास कार्य प्रतिशत
बांदा 3097 2554 460 38
चित्रकूट 2194 1494 844 56
महोबा 2100 2200 1181 54
हमीरपुर 1199 1399 391 28
योग 8570 7647 2876 87.61


नींव कार्य में ही दी जा रही दूसरी किस्त
पहले नींव स्तर पर आवास का निर्माण होने पर प्रथम किस्त के रूप में लाभार्थी को 50 हजार रुपये दिए जाते हैं, लेकिन आवास निर्माण की गति धीमी होने से मंडलायुक्त के निर्देश पर नींव कार्य के दौरान ही लाभार्थी को दूसरी किस्त जारी की जा रही है।-संजीव सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी, नगरीय विकास अभिकरण, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed