फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चेन पुलिंग कर छात्रों ने यात्री ट्रेन पर किया पथराव

चेन पुलिंग कर छात्रों ने यात्री ट्रेन पर किया पथराव

Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चेन पुलिंग कर छात्रों ने यात्री ट्रेन पर किया पथराव
अतर्रा। मनचाहे स्थान पर ट्रेन न रोकने से छात्रों का गुस्सा अक्सर फूटता रहा है। कुछ अरसे की खामोशी के बाद छात्रों ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी और पथराव कर कई शीशे तोड़ दिए। दो यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर इलाहाबाद-झांसी पैसेंजर ट्रेन लगभग चार घंटा की देरी से दोपहर 1:30 बजे आई। स्टेशन में महाविद्यालय के तमाम छात्र ट्रेन में सवार हो गए। महाविद्यालय के नजदीक लोहिया पुल पर चालक द्वारा ट्रेन न रोके जाने पर छात्रों ने चेन पुलिंग कर पैसेंजर ट्रेन रोक दी। छात्रों का एक गुट इंजन पर चढ़ गया।
विज्ञापन


चालक देवेंद्र सिंह और सहायक चालक अशोक वर्मा के साथ अभद्रता की। इंजन से उतरने के बाद छात्रों ने बोगियों पर पथराव शुरू कर दिया। ट्रेन में बैठे किसान सुधीर कुमार व व्यापारी रोहित पत्थर लगने से घायल हो गए। लगभग 20 मिनट बाद ट्रेन आगे रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। बांदा जीआरपी थानाध्यक्ष इंद्र मोहन बडोला ने बताया कि सूचना मिलने पर सिपाहियों को भेजा गया था। तब तक ट्रेन चल चुकी थी और कोई छात्र मौके पर मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

-दो यात्री घायल, 20 मिनट ट्रेन रही लेट
-अक्सर छात्र ट्रेन रोकने को करते हैं हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed