फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   108 women will go on Haj from Chitrakoot division

Banda News: चित्रकूट मंडल से हज पर जाएंगी 108 महिलाएं

Tue, 04 Apr 2023 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
108 women will go on Haj from Chitrakoot division
बांदा। 108 महिलाओं समेत चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों से इस वर्ष 240 लोग हज के लिए जाएंगे। निर्धारित कोटे से कम आवेदन होने पर सभी आवेदकों का चयन हो गया है। पहली किस्त सात अप्रैल तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन

जिला हज कमेटी सदस्य हाजी सैय्यद सुभान अली ने बताया कि इस साल उत्तर प्रदेश के लिए 30237 हज यात्रियों का कोटा था, लेकिन सिर्फ 26786 ने ही आवेदन किया। ऐसे में हज कमेटी ने सभी को मंजूरी दे दी है। चित्रकूटधाम मंडल से 132 पुरुष और 108 महिलाएं हज पर जाएंगी। बांदा से 93 ( 54 पुरुष व 39 महिला), चित्रकूट से 15, महोबा से 41 और हमीरपुर से 91 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन


हज कमेटी सदस्य ने बताया कि सभी आजमीने हज (हज यात्री ) 7 अप्रैल तक 81, 800 रुपये के हिसाब से चालान के जरिए एसबीआई या यूनियन बैंक की किसी शाखाा में जमा कर दें। चालान की प्रति 3 अप्रैल को मदीना हज, उमरह सोसायटी दफ्तर , बांदा से मुफ्त हासिल की जा सकती है। चालान के साथ मेडिकल स्क्रीनिंग सर्टीफिकेट भी जमा होगा। अन्य जानकारी के लिए फोन 8707722065 (हाजी सुभान) या 8299454824 (हाजी गुलाम मुस्तफा) पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से भी भेजा जाएगा हज फार्म
मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड ऑफ इंडिया और प्राइवेट हज/उमरह सोसायटी सदस्य आरिफ खां ने बताया कि पहली किस्त जमा करने के बाद पे स्लिप (चालान), फोटो, मेडिकल फिटनेस, पासपोर्ट की फोटो कापी आदि 10 अप्रैल तक स्टेट हज कमेटी, लखनऊ में जमा करना होगा। बताया कि उनके कार्यालय (कोतवाली रोड) से भी हज फार्म लखनऊ भेजने का इंतजाम किया गया है। और जानकारी 9919887150 पर कॉल करके ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed