फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   चांद दिखा या तस्दीक आई तो कल हो सकती है ईद

चांद दिखा या तस्दीक आई तो कल हो सकती है ईद

Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
चांद दिखा या तस्दीक आई तो कल हो सकती है ईद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। गुरुवार (14 जून) को शाम ईद का चांद तलाशा जाएगा। शाबान माह की 29वीं तारीख को रमजान माह के चांद की तस्दीक मानने वालों के लिए गुरुवार को रमजान की 29वीं तारीख होगी। इस दिन चांद हुआ तो शुक्रवार को 30 रमजान चांद रात होगी। ईद को चंद घंटे शेष रह जाने पर तैयारियां जोरों पर हैं।

29वें चांद की तस्दीक के आधार पर बड़ी संख्या में लोगों ने 17 मई से रोजे शुरू कर दिए। हालांकि तमाम लोगों ने 30वीं का चांद मानकर अगले दिन 18 मई से रोजों की शुरूआत की। 29वां चांद मानने वालों के लिए गुरुवार 14 जून को 29 रमजान होगी। इस दिन ईद का चांद हो सकता है। लिहाजा शाम होते ही लोग चांद के दीदार के लिए निगाहें गड़ा देंगे।
विज्ञापन


चांद नजर आ गया या तस्दीक आ गई तो शुक्रवार (15 जून) को ईद मनाई जाएगी। वरना 15 जून को चांद रात और 16 जून को ईद होगी। हालांकि पिछला शाबान माह का चांद 29वां होने से इस माह ईद का चांद पुन:29वां होने की संभावनाए कम रहती हैं। लगातार दो माह 29वें चांद कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रमजान के आखिरी दिनों में ईद की तैयारियां परवान चढ़ गई हैं। कपड़ा, रेडीमेड, श्रृंगार, जूता-चप्पल, टेलरिंग, मेवा, सेवई, किराना आदि की दुकानें आधी रात तक खुल रही हैं। यहां देर रात तक महिला-पुरुष खरीदारों की भीड़ देखी जा रही ह्रै।
चांद दिखा या तस्दीक आई तो कल हो सकती है ईद
पिछला चांद 29वां मानने वालों का आज 29वां रोजा
आज चांद का दीदार न हुआ तो 16 को होगी ईद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed