फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अन्ना गायों के लिए किसानों ने जुटाया 50 हजार चंदा

अन्ना गायों के लिए किसानों ने जुटाया 50 हजार चंदा

Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
अन्ना गायों के लिए किसानों ने जुटाया 50 हजार चंदा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। गोशालाओं में बंद अन्ना गायों की मौत पर अन्ना गायों को छोड़ देने की पुलिस और प्रशासन की चेतावनी के बाद कान्हा गोशाला में बंद अन्ना गायों के लिए किसानों ने 50 हजार से ज्यादा चंदा जुटाया है। उधर, अन्ना गायों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए 91 बछड़ों का बधियाकरण किया गया है।

पुलिस ने चेतावनी दी कि गोशालाओं में भूख से पशु मरे तो उन्हें छुड़वा दिया जाएगा। इससे सहमे किसानों ने कान्हा गोशाला के संचालक भैरम कुशवाहा को 50 हजार से ज्यादा रुपये जुटाकर दिए हैं। ताकि चारा-भूसा की व्यवस्था हो सके।
विज्ञापन


उधर, पशु चिकित्सा अधिकारी लघुचंद्र अहिरवार ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गोशाला में बंद दर्जन भर से ज्यादा गायों का इलाज किया। उन्होंने बताया कि पशुओं के पेट में कीड़ों की शिकायत है। यह भी बताया कि अन्ना जानवरों के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय में पर्याप्त दवाएं नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच रुपये प्रति पशु पंजीकरण शुल्क जमा करना पड़ता है।
पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सरकार की अन्ना पशु उन्मूलन (बधियाकरण) अभियान के तहत मटौंध में 58 और हरदोनी गोशाला में 33 बछड़ों का बधियाकरण किया गया है।


उधर, थाने के उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने गोशाला का निरीक्षण किया। किसान सुधीर सिंह, आलोक मिश्रा आदि ने बताया कि अब तक वह चारे-भूसे में लगभग एक लाख रुपये खर्च कर चुके हैं। 50 से 70 हजार रुपये और जमा किया है। भैरम कुशवाहा को जिम्मेदारी दी गई है। गोरक्षा संगठनों या प्रशासन की ओर से गोशालाओं को कोई मदद नहीं मिल रही। किसानों ने मदद की मांग की है।

अन्ना गायों के लिए किसानों ने जुटाये 50 हजार
संख्या रोकने के लिए सौ बछड़ों का किया बधियाकरण
पशु चिकित्सक ने गोशाला की गायों का किया इलाज
पशु की मौत पर पुलिस की धमकी से सहमे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed