फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.05 lakh names rejected, 86 thousand voters increased

1.05 लाख नाम खारिज, 86 हजार मतदाता बढ़े

Sat, 23 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
1.05 lakh names rejected, 86 thousand voters increased
बांदा। इसी वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। अबकी 86 हजार से ज्यादा नए मतदाता पहली बार अपने गांव की सरकार चुनेंगे। इन्हें मिलाकर सभी आठ विकास खंडों में मतदाताओं की संख्या 12 लाख 22 हजार 611 हो गई है। यह सभी 469 ग्राम प्रधान और 750 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 6153 ग्राम पंचायत सदस्य चुनेंगे।
विज्ञापन

जिला पंचायत के 30 सदस्यों का चुनाव होगा। शुक्रवार की शाम जारी अंतिम सूची में घटे-बढ़े मतदाताओं की संख्या के अलावा जनपद की कुल ग्राम पंचायतों और मतदान केंद्रों व मतदेय स्थलों की संख्या जारी की गई है। 469 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों की संख्या 979 और मतदान स्थल 2047 हैं। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनाव में जनपद में मतदाताओं की संख्या 11,35,942 थी। इसके बाद हाल ही में हुए पुनरीक्षण में 1,92,044 नाम परिवर्धन किए गए। 64,467 नामों में संशोधन हुआ। 1,05,375 नामों का अपमार्जन (हटाए गए) किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाकवार ग्राम पंचायतें, मतदान केंद्र, मतदाता
ब्लाक ग्राम पंचायत मतदान केंद्र मतदाता
नरैनी 83 178 2,07,951
बड़ोखर 58 125 1,54,469
तिंदवारी 56 127 1,43,511
महुआ 75 123 1,72,890
जसपुरा 32 81 91,202
कमासिन 55 110 1,36,037
बबेरू 61 128 1,69,902
बिसंडा 49 107 1,46,649
योग 469 979 12,22,611
अबकी मतदाता संशोधन
कुल बढ़े मतदाता-86,669
परिवर्धन-1,92,044
संशोधन-64,467
अपमार्जन-1,05,375
वर्तमान चुनाव में पदों की संख्या
ग्राम प्रधान-469
ग्राम पंचायत सदस्य-6153
क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)-750
जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी)-30
वोटरों में नरैनी अव्वल, जसपुरा न्यूनतम
ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाता और ग्राम पंचायतों की संख्या में जनपद के सभी 8 ब्लाकों में नरैनी का पलड़ा सबसे भारी है। यहां सर्वाधिक 2,07,951 मतदाता हैं। ग्राम पंचायतें 83 हैं। यहां 16,627 नए मतदाता बढ़े हैं।

दूसरे नंबर पर महुआ ब्लाक है। यहां 1,72,890 वोटर और 75 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 11,055 मतदाता बढ़े हैं। सबसे कम मात्र 91,202 मतदाता जसपुरा ब्लाक में हैं। यहां ग्राम पंचायतें भी मात्र 32 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed