फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   1.02 crore assets of nine criminals seized in Mandal

मंडल में नौ अपराधियों की 1.02 करोड़ संपत्ति जब्त

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
1.02 crore assets of nine criminals seized in Mandal
आईजी के.सत्यनारायणा। - फोटो : BANDA
बांदा। अपराधियों और माफिया पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार के चलाए जा रहे अभियान में चित्रकूटधाम मंडल पुलिस ने नौ अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए उनकी 1.02 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई नौ माह में हुई। इनमें हमीरपुर के चार, बांदा और महोबा के दो-दो और चित्रकूट का एक अपराधी शामिल है।
विज्ञापन

जनवरी से सितंबर तक चित्रकूटधाम मंडल में गैंगस्टर के 64 मुकदमें दर्ज किए गए। इनमें 270 आरोपी नामजद हैं। पुलिस ने 204 को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 23 आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े और अदालत में हाजिर होकर जेल चले गए।
विज्ञापन

इनमें नौ आरोपियों की पुलिस ने एक करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई में सबसे ज्यादा चार आरोपी हमीरपुर के हैं। इनकी 47 लाख 50 हजार की संपत्ति जब्त हुई है। बांदा में दो आरोपियों की 34 लाख 30 हजार, महोबा में दो आरोपियों की 11 लाख 50 हजार और चित्रकूट में एक आरोपी की 9 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदवार हुई कार्रवाई का ब्योरा
बांदा : 17 मुकदमे। 81 अभियुक्त। 56 गिरफ्तार। पांच का अदालत में समर्पण। कुल 61 पर कार्रवाई। 20 कार्रवाई के लिए शेष। दो की संपत्ति जब्त।
हमीरपुर : 31 मुकदमे। 125 अभियुक्त। 97 गिरफ्तार। 12 का अदालत में समर्पण। कुल 109 जेल गए। 16 पर कार्रवाई शेष। चार की संपत्ति जब्त।
महोबा : आठ मुकदमे। 31 अभियुक्त। 29 गिरफ्तार। दो पर कार्रवाई शेष। दो की संपत्ति जब्त।
चित्रकूट : आठ मुकदमे। 33 अभियुक्त। 22 गिरफ्तार। छह का अदालत में सरेंडर। कुल 28 पर कार्रवाई। पांच कार्रवाई के लिए शेष। एक आरोपी की संपत्ति जब्त।
अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए जनवरी से अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान चलता रहेगा। चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सभी गैंगस्टर या तो जेल में है या मंडल छोड़कर जा चुके हैं। आम नागरिकों के लिए चित्रकूटधाम पुलिस तत्पर है। -के. सत्यनारायणा
पुलिस महानिरीक्षक, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र, बांदा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed