{"_id":"689a2493cd58f4dc2f0823be","slug":"zulfiqars-procession-will-be-held-today-balrampur-news-c-99-1-brp1010-131327-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आज निकलेगा जुल्फिकार का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आज निकलेगा जुल्फिकार का जुलूस
विज्ञापन
बलरामपुर में चेहल्लुम की तैयारी करते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में चेहल्लुम 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ताजिया, जुल्फिकार, अलम और विभिन्न धार्मिक स्थलों का रौजा बनाने का काम तेज हो गया है।
मंगलवार को चेहल्लुम की सात तारीख पर नगर पालिका के पास रहने वाले मरहूम गुलाम वारिस के घर से जुल्फिकार का पारंपरिक जुलूस निकाला जाएगा। आयोजक अब्दुल खालिक ने बताया कि जुलूस शाम करीब छह बजे नगर पालिका से शुरू होकर तय मार्गों मुख्य बाजार, मोहल्ला इलाहीगंज, नई बाजार, स्टेशन रोड से गुजरते हुए देर रात नगर पालिका के पास समाप्त होगा। जुलूस में पारंपरिक ढंग से सजाई गई जुल्फिकार, अलम और नज्र-नियाज के साथ बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।
नौवीं को ताजिया, दसवीं को लंगर
आयोजकों के अनुसार, चेहल्लुम की नौवीं तारीख को ताजिया रखा जाएगा। दसवीं तारीख की दोपहर महिला अस्पताल के पास लंगर का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर नज्र-नियाज करेंगे। इस मौके पर दूर-दराज के गांवों से भी अकीदतमंद बलरामपुर पहुंचते हैं। नई बाजार सिटी पैलेस के पास स्थित पन्ना लाल हलवाई सुन्नी इमामबाड़ा के खादिम साबिर अली ने बताया कि चेहल्लुम की सात तारीख की शाम इमामबाड़े में फातिहा का कार्यक्रम होगा। इसके अलावा शहर के अन्य इमामबाड़ों इलाहीगंज, सुभाषनगर, पीरजागीर में भी रोशनी, रंग-बिरंगे कपड़ों और धार्मिक प्रतीकों से सजावट की जा रही है। चेहल्लुम को देखते हुए प्रशासन और नगर पालिका ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जुलूस मार्ग पर सफाई, रोशनी और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।