{"_id":"6a970bdbefe3d22b9705f806","slug":"yuva-udghosh-campaign-launched-vande-mataram-echoes-in-schools-balrampur-news-c-99-1-brp1010-154138-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवा उद्घोष अभियान शुरू, स्कूलों में गूंजा वंदेमातरम्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवा उद्घोष अभियान शुरू, स्कूलों में गूंजा वंदेमातरम्
Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
फोटो-38-बलरामपुर के बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज में वंदे मातरम गीत का गायन करते विद्यार्थी।-स्रोत
जरवा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित युवा उद्घोष अभियान के तहत सोमवार को बालापुर-जरवा स्थित बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज में सामूहिक वंदेमातरम् गायन का शुभारंभ हुआ। राष्ट्रगीत की गूंज से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
संघ कार्यकर्ताओं और छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में वंदेमातरम् का गायन किया। विद्यार्थियों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।
गैसड़ी खंड कार्यवाह वैभव कुमार और दुर्गेश ने बताया कि अभियान तीन सितंबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में चलेगा। इस दौरान संघ कार्यकर्ता विद्यार्थियों को सामूहिक वंदेमातरम् गायन का अभ्यास कराएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शब्बीर हसन, शिक्षक, संघ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।