{"_id":"6aff372745d31723bc02d92e","slug":"youth-to-learn-disaster-management-skills-seven-day-training-to-be-provided-balrampur-news-c-99-1-slko1019-158018-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: युवा सीखेंगे आपदा प्रबंधन के गुर, सात दिन का मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: युवा सीखेंगे आपदा प्रबंधन के गुर, सात दिन का मिलेगा प्रशिक्षण
Thu, 19 Nov 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 772 छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए जनपद स्तर पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करेंगे और फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में काम करेंगे।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संदीप केला ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए एनसीसी के 300, एनएसएस के 150, नेहरू युवा केंद्र के 150 और भारत स्काउट एवं गाइड के 172 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। विद्यालयों और संबंधित संस्थानों की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर प्रशिक्षणार्थियों का चयन होगा।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को आपदा के दौरान तत्काल मदद के लिए इमरजेंसी रिस्पांस किट दी जाएगी। साथ ही प्रमाण पत्र और पहचान पत्र भी मिलेगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को ग्राम स्तर पर आपातकालीन सहायता कर्मी और स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है। प्रशिक्षित युवा आपदा के समय निशुल्क सेवा देकर प्रशासन की मदद करेंगे। बताया कि एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड और नेहरू युवा केंद्र से जुड़े 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के छात्र-छात्राएं प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपने कॉलेज या संबंधित संस्थान में संपर्क कर नाम दे सकते हैं।