फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Youth's dead body found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Sun, 14 Aug 2022 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Youth's dead body found hanging from a tree
बलरामपुर। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के किशुनपुर ग्रंट के मजरा मदरहवा निवासी युवक का शव भरोसेगंज जंगल में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार इंस्पेक्टर ओपी चौहान ने रविवार को बताया कि उतरौला-रेहरा बाजार मार्ग के किनारे भरोसेगंज जंगल में एक पेड़ में बंधे फंदे पर युवक का शव लटका मिला है। मृतक की शिनाख्त मदरहवा निवासी अंकित कुमार यादव (22) के रूप में हुई। अंकित के पिता विजय कुमार यादव ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि अंकित बिना बताए घर से कहीं चला गया। काफी तलाशने पर भी उसका पता नहीं चला। अंकित के पिता ने गांव के ही तीन लोगों पर घटना में शामिल होने की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अंकित की मौत के कारणों का पता चलेगा। छानबीन कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed