{"_id":"5ec2a5128ebc3ee0a3019cfd","slug":"youth-dies-in-road-accident-balrampur-news-lko52212183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचपेड़वा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मैनिहवा चौराहा विजयाखुर्द के पास नेशनल हाईवे पर मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। परिवारीजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा थाना बृजेश सिंह ने सोमवार को बताया कि ग्राम मोतीनगर निवासी मैनुद्दीन (20) के परिवारीजनों के मुताबिक सात मई को मुंबई से गांव गया था। क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया था। 16 मई को क्वारंटीन सेंटर से उसे घर भेज दिया गया। 17 मई को वह एक व्यक्ति के साथ बाइक से दवा लेने के लिए बरगदवा सैफ गया था। मैैनिहवा चौराहा बिजुआखुर्द के पास मैनुद्दीन की दुर्घटना हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों ने मैनुद्दीन की हत्या करने का आरोप लगाया है लेकिन इस संबंध में अभी तक उन्हें कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।