{"_id":"64b827b31b459ddd1509e5d8","slug":"youth-died-in-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-well-balrampur-news-c-99-1-brp1001-1209-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कुंए में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कुंए में मिला शव
Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई गांव में 28 वर्षीय विकास सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह उनका शव गांव के एक कुुंए में मिला। कुंए के आसपास खून के छींटे देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। परिजनों ने भी विकास की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर रानू वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
मृतक के पिता तेज प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात गांव के शराब भट्टी पर बेटे का विवाद कुछ लोगों से हुआ था। लोगों द्वारा बीच-बचाव कराने के बाद विकास घर चला आया था। बुधवार की सुबह उनका शव कुंए में मिला। कुंए की जगत व अंदर की दीवार पर खून के छींटे पड़े हुए थे। इससे यह साबित होता है कि विकास की हत्या कर शव को कुंए में डाला गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कुंए से बाहर निकाला। एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने गांव में पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया।
प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।