{"_id":"69e512dd89f06f90f606a0e6","slug":"youth-beaten-up-at-furniture-shop-report-filed-against-father-and-son-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146647-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: फर्नीचर की दुकान पर युवक की पिटाई, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: फर्नीचर की दुकान पर युवक की पिटाई, पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 19 Apr 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
पचपेड़वा। जूड़ीकुइया चौराहे के पास स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर काम के विवाद को लेकर युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मामले में पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम जोगनिया पोखरभीटवा निवासी अंबर ने बताया कि वह अपने भांजे शंकरपुर कला निवासी विजय की बुद्धा फर्नीचर दुकान पर देखरेख का काम करता है। विजय ने दो बेड बनाने का ठेका लिया था, जिसमें पुल्लू नामक व्यक्ति मिस्त्री के रूप में काम कर रहा था। समय पर काम पूरा न होने पर विजय ने पुल्लू को डांट दिया, जिससे नाराज होकर पुल्लू ने अपने बेटे सद्दाम को फोन कर दुकान पर बुला लिया। 17 अप्रैल की रात करीब आठ बजे सद्दाम दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विजय को पकड़ लिया। इसी दौरान पुल्लू ने जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से विजय की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बलरामपुर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।