फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Young man found dead in the house, first wife expressed suspicion of murder

Balrampur News: घर में मृत मिला युवक, पहली पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 25 Jan 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead in the house, first wife expressed suspicion of murder
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के उत्तरी धुसाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता था। पहली पत्नी मानसी मिश्रा ने हत्या की आशंका जताई है और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी है। दूसरी पत्नी समेत तीन लोगों पर गला दबा कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उत्तरी धुसाह में रहने वाले मानवेंद्र मिश्र (40) की मौत बुधवार को दोपहर तीन बजे करीब संदिग्ध स्थिति में हुई। मृतक की पहली पत्नी मानसी का कहना है कि उनकी सास के पास दोपहर तीन बजे फोन आया कि मानवेंद्र बोल नहीं रहे हैं। मौके पर वह सास के साथ पहुंची तो पति की मौत हो चुकी थी। उनका पूरा शरीर काला पड़ चुका था। मानसी ने दूसरी पत्नी साधना के साथ ही उसके पिता व भाई पर पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी पत्नी ने इन आरोप को पूरी तरह गलत बताया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके बाद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed