{"_id":"6751efe25c488ea8c508a669","slug":"x-ray-and-ultrasound-room-found-closed-instructions-to-stop-salary-balrampur-news-c-99-1-brp1002-118030-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बंद मिला एक्स रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष, वेतन रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बंद मिला एक्स रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष, वेतन रोकने का निर्देश
Thu, 05 Dec 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर डीएम पवन अग्रवाल ने वहां स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों के न मिलने पर संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा एक्स रे व अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिलने पर संबंधित कर्मियों का वेतन कराने का निर्देश दिया गया है। मेडिकल स्टोर के निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर डीएम ने औषधि निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया है।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। ओपीडी में चिकित्सक बैठे नहीं मिले। चिकित्सकों की लेटलतीफी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमएस डॉ. राजकुमार वर्मा को निर्देश दिया कि सभी चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए वहां मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के दौरान एक्स रे कक्ष एवं अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। डीएम ने दोनों कक्षों में तैनात सभी कर्मचारियों का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने जनरल वार्ड, लेबर रूम व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। यहां सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। डीएम ने निर्देश दिया कि वार्डों में साफ-सुथरी बेडशीट बिछाने के साथ ही मरीजों को साफ कंबल दिया जाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने दवा वितरण कक्ष में दवाओं के स्टाक का मिलान किया। निर्देश दिया कि जो दवाएं उपलब्ध न हो, उनका डिमांड समय से किया जाए। वार्ड व अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने तथा शौचालय की नियमित सफाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके बाद डीएम ने अस्पताल के मुख्य गेट के सामने महीप मेडिकल स्टोर एवं पाल मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। मेडिकल स्टोर द्वारा बिक्री रजिस्टर, रजिस्ट्रेशन अभिलेख व पहचान पत्र न दिखा पाने पर औषधि निरीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस अवसर एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।