Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wow Guruji's Khalsa, Wow Guruji's fate

वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह

Sun, 03 Nov 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wow Guruji's Khalsa, Wow Guruji's fate
उतरौला (बलरामपुर)। गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को सर्वधर्म समभाव यात्रा पंच प्यारे की अगुवाई में उतरौला पहुंची। सिक्ख धर्म के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से लोगों को सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया गया। इस दौरान यात्रा के साथ चल रहे गतका पार्टी ने लाठी व तलवारबाजी का प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

वाहे गुरुजी का खालसा, वाहे गुरुजी की फतेह के जयकारों के साथ सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा बलरामपुर से चल कर उतरौला के आसाम रोड चौराहे पर पहुंची। यहां पर क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने पुष्प वर्षा कर तथा पंचप्यारों के साथ यात्रा में शामिल अन्य लोगों को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। वहां से चलकर यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची। यहां पर भी लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा में कुलवंत सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, दलवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, गगनप्रीत, अनूप गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता, फणींद्र, महेंद्र प्रताप सिंह, आलोक गुप्ता, राजेंद्र सिंह खुराना व हर्षित जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गुरुद्वारे में शनिवार की रात करनैलगंज से पहुंची सर्वधर्म समभाव संदेश यात्रा का स्वागत गुरु सिंह सभा के सदस्यों तथा सिक्ख धर्मावलंबियों ने किया। रात में सबद कीर्तन एवं अरदास के बाद लंगर का आयोजन किया गया। सभी जाति धर्म के लोगों लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। रविवार की सुबह गुरुवाणी के साथ सबद कीर्तन शुरू हुआ।

इस दौरान यात्रा में शामिल गुरु गोविंद सिंह के शस्त्रों तथा उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज द्वारा भेंट की गई हस्तलिखित गुरु ग्रंथ साहेब का श्रद्धालुओं ने दर्शन भी किया। साथ ही साथ अयोध्या से आए अंग्रेजों के समय के एक इंच का गुरु ग्रंथ साहेब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed