फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Worshiped Akshat Kalash Yatra started with musical instruments

Balrampur News: गाजे-बाजे के साथ निकली पूजित अक्षत कलश यात्रा

Wed, 17 Jan 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Akshat Kalash Yatra started with musical instruments
गैसड़ी/ललिया (बलरामपुर)। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में भी कार्यक्रमों की धूम है। मंगलवार को बालापुर जरवा एवं ललिया में गाजे-बाजे के साथ पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सभी को पूजित अक्षत वितरित कर उनसे मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर 22 जनवरी को घरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

पूर्व सांसद दद्दन मिश्र एवं बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज के संस्थापक विवेक कुमार की अगुवाई में 101 कलश के साथ बालापुर से सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली। राम आएंगे तो अंगना सजाएंगे गीत पर थिरकते रामभक्तों के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। 35 गांवों में पूजित अक्षत वितरण के बाद यह यात्रा निकाली गई। यात्रा बाजार भ्रमण करती हुई हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed