फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Workers should unite with full force to win every booth

Balrampur News: हर बूथ जीतने के लिए पूरी शक्ति के साथ जुटें कार्यकर्ता

Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Workers should unite with full force to win every booth
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व अन्
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रविवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में लोकसभा प्रवास योजना के तहत संचालन समिति की बैठक हुई। पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को हर बूथ जीतने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हर बूथ जीतने का लक्ष्य होना चाहिए। इसके लिए कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क साधें। यदि कहीं कोई समस्या हो तो योजनाओं का लाभ दिलाने में उनका सहयोग करें।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने से चुनाव में सफलता जरूर मिलेगी। लोकसभा प्रभारी अवधेश श्रीवास्तव ने पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संगठन के दायित्वों का बोध कराते हुए कहा कि इस बार श्रावस्ती लोकसभा सीट जीतनी है। लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडेय, पूर्व सांसद दद्दन मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह आदि ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बैठक में जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, रवि मिश्रा, डीपी सिंह, बिंदु विश्वकर्मा व विष्णु देव गुप्ता सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed