{"_id":"6ac2898a1dbd17f99d033b2d","slug":"work-continues-on-the-undisputed-section-the-entire-construction-project-is-stalled-due-to-issues-involving-39-houses-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155862-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गैर विवादित हिस्से में काम जारी, पूरा निर्माण 39 मकानों के फेर में अटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गैर विवादित हिस्से में काम जारी, पूरा निर्माण 39 मकानों के फेर में अटका
Sun, 04 Oct 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो-20-बलरामपुर के तुलसीपुर में प्रभावित फोरलेन निर्माण।-संवाद
तुलसीपुर। 39 मकानों और जमीन के मुआवजे का विवाद 171 करोड़ रुपये के तुलसीपुर फोरलेन के निर्माण में रोड़ा बना हुआ है। हालांकि, अब गैर-विवादित हिस्से में निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। कलश चौराहे से देवीपाटन मंदिर तक 5.225 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण शनिवार से तेज कराया गया। वहीं, शुक्रवार को प्रशासन और प्रभावित भूस्वामियों के बीच बैठक हुई, जिसमें विवादित हिस्से में काम शुरू कराने के लिए सहमति बनाने पर चर्चा की गई। प्रशासन निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए विवाद का हल निकालने में जुटा है।
फोरलेन निर्माण के लिए 317 भूस्वामियों की जमीन और मकान अधिग्रहण की जद में आए थे। इनमें से अधिकांश ने बैनामा कर दिया है, लेकिन 39 भूस्वामी अब भी मुआवजे को लेकर सहमत नहीं हैं। प्रभावित लोगों की मांग है कि उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाए। मुआवजे को लेकर विवाद न्यायालय पहुंचने के कारण संबंधित हिस्से में निर्माण कार्य रुका हुआ है। हालांकि, शनिवार को गैर-विवादित हिस्सों में काम तेज किया गया।
प्रभावित भूस्वामियों का कहना है कि तुलसीपुर नगर पंचायत क्षेत्र में होने के बावजूद उनकी जमीन का दर्जा अभी ग्रामीण क्षेत्र का है। गणेश जायसवाल, गुलाब चंद्र भारती, मोहर्रम अली, दिलीप गुप्ता और प्रदीप यादव समेत अन्य प्रभावित लोगों का कहना है कि जमीन और मकान चले जाने के बाद उसी क्षेत्र में दोबारा संपत्ति खरीदना मुश्किल होगा। ऐसे में मुआवजा मौजूदा जमीन के मूल्य और उनकी जरूरतों के अनुरूप मिलना चाहिए।
विज्ञापन
रोज जाम से जूझ रहे लोग, जल्द पूरी हो सड़क
फोरलेन का इंतजार स्थानीय लोगों और कारोबारियों को भी है। दुकानदार अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि कलश चौराहे से देवीपाटन मंदिर जाने वाले मार्ग पर दिनभर स्थानीय वाहनों के साथ श्रद्धालुओं और व्यापारिक वाहनों का दबाव रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्थित होगा और बाजार में आवागमन आसान होगा।
राकेश जायसवाल ने बताया कि चैत्र और शारदीय नवरात्र में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर संकरी सड़क पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ जाता है। फोरलेन बनने से जाम की समस्या से राहत मिलेगी। सौरभ कौशल ने कहा कि निर्माण शुरू होने से लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द आवागमन आसान हो जाएगा, लेकिन विवादित हिस्से में काम रुका होने से अभी पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विवादित हिस्से में भी जल्द शुरू होगा काम
लोक निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर राम नरेश गुप्ता ने बताया कि गैर-विवादित स्थानों पर शनिवार से निर्माण कार्य तेज किया गया है। एसडीएम हेमंत कुमार गुप्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए प्रभावित भूस्वामियों से बातचीत की जा रही है। सहमति बनाने और नियमानुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाकर निर्माण कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।