{"_id":"600309198ebc3e30a16e7d93","slug":"women-ahead-of-men-in-getting-vaccinated-balrampur-news-lko560173188","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगवाने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगवाने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में शनिवार को शुरू हुए कोरोना टीकाकरण में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं आगे रहीं। अभियान के पहले दिन 300 के सापेक्ष 262 चयनित चिकित्सकों व अन्य कर्मचारियों को टीका लगाया गया। विभिन्न कारणों के चलते 38 चयनित लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका। सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय, ईशावास्यम इकोपोडियम एजुकेशनल इंटर कॉलेज तुलसीपुर एवं सीएचसी गैसड़ी में टीकाकरण का शुभारंभ हुआ।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में 100 के सापेक्ष 90 लोगों ने टीका लगवाया। इनमें 67 पुरुष व 23 महिलाएं शामिल रहीं। ईशावास्यम कॉलेज तुलसीपुर में 100 के सापेक्ष 87 एवं सीएचसी गैसड़ी में 100 के सापेक्ष 85 लोगों को टीका लगाया गया। तुलसीपुर व गैसड़ी में पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं टीका लगवाने में आगे रहीं। तुलसीपुर में 48 महिला व 39 पुरुष तथा गैसड़ी में 69 महिला व 16 पुरुषों को टीका लगाया गया। इस तरह जिले में 140 महिला व 122 पुरुषों के साथ कुल 262 लोगों का टीकाकरण किया गया। 38 धात्री व गर्भवती तथा बीमार व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं किया गया।
टीका लगवाने के बाद कर्मचारियों में दिखा उत्साह
बलरामपुर। जिले में तीन स्थलों पर शनिवार की सुबह टीकाकरण का शुभारंभ हुआ। इन जगहों पर टीका लगवाने वाले कर्मचारियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों ने टीका लगवाने के बाद विक्टरी का निशान दिखाकर खुशी जताई। जिले में कोरोना का पहला टीका लगवाने वाले सफाईकर्मी राम अनुज ने बताया कि उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। टीका लगने से पहले जो डर था वह टीका लगने के बाद दूर हो गया।
विज्ञापन
डॉ. एनके वाजपेयी, डॉ. एपी मिश्रा, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सुनील कुमार व वाहन चालक रामप्रीत ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि कोरोना टीका लगवाने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हुई है। टीका लगवाते समय कोई खास दर्द भी महसूस नहीं हुआ। सभी ने कोरोना की रोकथाम व संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित भी किया। तुलसीपुर में पहला टीका लगवाने वाले सफाईकर्मी रवि व गैसड़ी में पहला टीका लगवाने वाले फार्मासिस्ट विजय कुमार सिंह ने भी खुशी जाहिर करते हुए टीकाकरण को जीवन की सुरक्षा के लिए लाभप्रद बताया।
पूरी तरह सुरक्षित है वैक्सीन
कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में भेजी गई वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। जिन लोगों को टीका लगाया गया उन्हें कोई समस्या नहीं हुई है। सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। टीका लगवाने के बाद लोग लापरवाही न बरतें। मास्क, सैनिटाइजर व सामाजिक दूरी का पालन जारी रखें। शासन का निर्देश मिलने पर पहले चरण के अन्य चयनित लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा।
- डॉ. विजय बहादुर सिंह, सीएमओ बलरामपुर