{"_id":"6abe9b1b85dcb284d608ebd7","slug":"woman-struck-and-killed-by-train-while-rushing-to-save-buffalo-balrampur-news-c-99-1-slko1029-155699-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: भैंस को बचाने दौड़ी महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: भैंस को बचाने दौड़ी महिला ट्रेन की चपेट में आई, मौत
Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर के पास सिरिया नाले के निकट बृहस्पतिवार शाम रेलवे ट्रैक पर भैंस को बचाने की कोशिश में 50 वर्षीय मालती देवी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे में महिला और भैंस दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
देवीपाटन गांव के निवासी मृतका के पति अवधराम ने बताया कि उनकी पत्नी बृहस्पतिवार दोपहर भैंस चराने के लिए घर से निकली थीं। शाम करीब पांच बजे वह रेलवे ट्रैक के आसपास थीं। इसी दौरान बलरामपुर की ओर जा रही मालगाड़ी को आता देख भैंस अचानक रेलवे पटरी के बीच पहुंच गई। भैंस को बचाने के लिए मालती देवी ट्रैक की ओर दौड़ीं, लेकिन तब तक मालगाड़ी करीब पहुंच चुकी थी। ट्रेन की चपेट में आने से मालती देवी और भैंस दोनों की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी रोज की तरह भैंस चराने के लिए निकली थीं। शाम को हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में एक बेटा है, जो पान की दुकान चलाता है। पांच बेटियों की शादी हो चुकी है। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि मामले की जांच के लिए प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए गए हैं। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।