फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Rangoli themed 'Swachh Bharat-Swasth Bharat'; Surendra Yadav takes first place.

Balrampur News: स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की थीम पर सजी रंगोली, सुरेंद्र यादव प्रथम

Thu, 01 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rangoli themed 'Swachh Bharat-Swasth Bharat'; Surendra Yadav takes first place.
रंगोली बनाते विद्यार्थी
बलरामपुर। महारानी लाल कुंवरि महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को पाठ्य सहगामी गतिविधियों का शुभारंभ रंगोली प्रतियोगिता से हुआ। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की थीम पर आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुरेंद्र यादव अव्वल रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की मुख्य नियंता प्रो. वीना सिंह और प्रो. दिनेश कुमार मौर्य ने किया। प्रतियोगिता की संयोजक मानसी पटेल ने कहाकि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों की छिपी कलात्मक प्रतिभा को मंच मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. अनामिका सिंह, डॉ. अल्पना परमार और मणिका मिश्रा ने रंगों के चयन, कलात्मकता, विषय-वस्तु और बारीकियों के आधार पर प्रतिभागियों की कलाकृतियों का मूल्यांकन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुरेंद्र यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गरिमा सिंह द्वितीय और गुलशन मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. अज़हरुद्दीन, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. हेमा, डॉ. शकुंतला सिंह, प्रतीची सिंह और सीमा पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed