फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   players will showcase their talent at the state-level competition.

Balrampur News: 12 खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा

Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
players will showcase their talent at the state-level competition.
चयनित ​खिलाड़ी
बलरामपुर। जिले की 12 महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब जिले की बेटियां प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। आठ से 11 अक्तूबर तक चित्रकूट में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की खिलाड़ियों का चयन देवीपाटन मंडल की टीम में हुआ है। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में 12 खिलाड़ी देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में प्रियंका उपाध्याय, सविता यादव, जानवी गुप्ता, इन्नमा अंसारी, रूद्रा तिवारी, रूद्रांशी तिवारी, निधि तिवारी, श्रद्धा गिरि, आयुषी शर्मा, सर्वाध्या पांडेय, मानसी पांडेय व वर्तिका सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा हैंडबॉल प्रशिक्षक हिना खातून को टीम कोच के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के चयन पर उप क्रीड़ा अधिकारी अनुपमा धानुक, प्रशिक्षक विजय शंकर पांडेय, सूरज कुमार, नागेंद्र गिरि, अभय सिंह, रश्मि सिंह व पवन तिवारी ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed