फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Message conveyed to the youth to become self-reliant through entrepreneurship and self-employment.

Balrampur News: युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Thu, 01 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Message conveyed to the youth to become self-reliant through entrepreneurship and self-employment.
युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश
बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को प्रौद्योगिकी, नवाचार एवं व्यावहारिक ज्ञान विषय पर कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार की संभावनाओं से परिचित कराया गया। नवाचार से सशक्त समाज की ओर थीम पर वक्ताओं ने चर्चा करते हुए युवाओं को उद्यमिता और स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता नागेंद्र साहनी ने विद्यार्थियों को अपने कौशल और स्थानीय संसाधनों के आधार पर उद्यमिता के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से युवा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव परमानंद सिंह ने लोकल टू ग्लोबल की अवधारणा को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

आविष्कार फाउंडेशन के आशुतोष तिवारी ने नवाचार को व्यावहारिक रूप देने और विद्यार्थियों में प्रयोगात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता बताई। स्कूल ऑफ जनरल एंड एप्लाइड इकोनॉमिक्स के रजत सिंह ने सूक्ष्म उद्यमिता, स्वरोजगार और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को रुचि, कौशल और स्थानीय संसाधनों के अनुरूप नए अवसर पहचानने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में तकनीकी जानकारी, प्रायोगिक प्रदर्शन, प्रशिक्षण तथा नवाचार एवं उद्यमिता विकास से जुड़ी गतिविधियां हुईं। कार्यशाला में स्कूल ऑफ कॉमर्स, बीसीए और इकोनॉमिक्स विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed