फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   woman murdered for unable to give jewelry and cash in dowry

दहेज में नकदी व जेवर न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
woman murdered for unable to give jewelry and cash in dowry
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ग्रिंट के मजरे बाजार हाता में शनिवार को दहेज में नकदी व जेवर न मिलने पर विवाहिता की हत्या कर शव जलाने का आरोप मृतका के पिता ने लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाहनगर महेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम बरगदही थाना सोनहा जिला बस्ती निवासी दीनानाथ ने तहरीर दी है कि उनके बेटी सरोज गुप्ता (23) की शादी अप्रैल 2019 में सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ग्रिंट के मजरे बाजार हाता में मायाराम पुत्र गंगाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति मायाराम, सास मालती व देवर भुल्लर सोने की चेन सहित डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इसके लिए सरोज को लगातार मारा पीटा जा रहा था।
विज्ञापन

सरोज पड़ोसियों के फोन से प्रताड़ना व मारने पीटने के बारे में बताती थी। घटना से पूर्व की रात एक बजे सरोज ने फोन कर ससुरालीजनों द्वारा मारे पीटे जाने की बात बताई थी। शनिवार को सूचना मिली कि सरोज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर हम लोग रामपुर ग्रिंट पहुंचे तो पता चला कि ससुरालीजनों ने शव जला दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति मायाराम, सास मालती व देवर भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed