{"_id":"69162dcbf8f0f6e4870c8655","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-balrampur-news-c-99-1-brp1008-136944-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Fri, 14 Nov 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर। ग्राम जद्दापुर निवासी सलीमा खातून (21) की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सुबह छत के कुंडे से उनका शव फंदे से लटका मिला। हनीफ ने बताया कि बेटे अब्दुल अजीज की शादी सलीमा खातून के साथ करीब ढाई माह पहले हुई थी। मेरा बेटा चेन्नई में रहता है। वह एक दिन पहले चेन्नई से घर आया था।
मेरी बहू की तबीयत खराब रहती थी। बहू का इलाज कराया जा रहा था। बीमारी से तंग आकर बहू ने आत्महत्या कर ली है। रात में खाना खाकर बहू कमरे में सोने चली गई थी। सुबह देर तक कमरे दरवाजा न खुलने पर यूपी 112 को सूचना दी गई। दरवाजा खोला गया तो बहू का शव छत के कुंडे से फंदे पर लटका मिला।
बहू को एंबुलेंस से सीएचसी तुलसीपुर लाया गया, जहां चिकित्सक ने बहू को मृत घोषित कर दिया। सीओ तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार व नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह की मौजूदगी पंचायतनामा भरवाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।