फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wish for world peace and human welfare by sacrificing

Balrampur News: आहुति डालकर की विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Wish for world peace and human welfare by sacrificing
बलरामपुर। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार को गायत्री जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय समारोह के दूसरे दिन शक्तिपीठ में ध्यान, जागरण, पांच कुंडीय महायज्ञ के साथ विभिन्न संस्कारों का आयोजन हुआ। शाम को प्रसाद वितरण के साथ गायत्री जयंती का समापन किया गया।
विज्ञापन

गायत्री जयंती के पहले दिन सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ में अखंड जप व दीप यज्ञ का आयोजन किया गया था। दूसरे दिन सुबह पांच बजे से सात बजे तक गायत्री परिवार के सदस्यों ने ध्यान व जागरण के जरिए मां गायत्री को नमन किया। सात बजे से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ करने वाले यजमानों ने गायत्री मंत्रों का उच्चारण करते हुए विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए महायज्ञ में आहुति डाली। करीब दो घंटे तक चले गायत्री महायज्ञ में सैकड़ों पुरुष व महिला यजमानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ के बाद विभिन्न संस्कारों का शुभारंभ हुआ। सबसे पहले गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया। गर्भधारण के तीसरे महीने में प्रकृति मल्होत्रा, रजनी गुप्ता, निशा सिंह, शालू गुप्ता व सरिता गुप्ता का पुंसवन संस्कार कराते हुए डॉक्टर माही कीर्ति ने गर्भधारण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को पुंसवन संस्कार का महत्व भी बताया। इसके बाद पांच युवकों को यज्ञोपवीत एवं पांच युवकों का दीक्षा संस्कार भी कराया गया। संस्कारों के समापन के बाद शाम को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शक्तिपीठ के ट्रस्टी अशोक गुप्ता, व्यवस्था ट्रस्टी सतीश चंद्र मिश्रा, सुरेश कुमार वर्मा, कृष्ण कुमार कश्यप, राजकरन, शिवम शुक्ला, रानी मिश्रा, रामदुलारी मोदनवाल, राधा मोदनवाल सहित गायत्री परिवार के तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed