{"_id":"5f4fceed8ebc3e54da0f87ea","slug":"win-prizes-in-rajiv-gandhi-general-knowledge-online-competition-balrampur-news-lko538154276","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता में जीतें पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी सामान्य ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता में जीतें पुरस्कार
विज्ञापन
बलरामपुर। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 16 से 22 वर्ष तक के युवाओं को पुरस्कार जीतने का सुनहरा मौका दिया गया है। 13 व 14 सितंबर को ऑनलाइन परीक्षा में 60 सवालों का जवाब देने वालों को कई प्रकार के इनाम दिए जाएंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में प्रेसवार्ता करके इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भारत के सशक्तीकरण की यात्रा से जुड़े 60 सवालों का 16 से 22 वर्ष तक के युवाओं को ऑनलाइन परीक्षा में जवाब देना होगा। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैब व सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया है। जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार में लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार में मोबाइल फोन व तृतीय पुरस्कार में टैब दिया जाएगा। हर जिले में सैकड़ों सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रतियोगिता में 30 मिनट के अंदर 60 बहुविकल्पीय सवालों का जवाब देना होगा। गत वर्ष भी ये प्रतियोगिता कराई गई थी, जिसमें पूरे देश में पांच लाख विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। इस वर्ष भी दो लाख छात्र-छात्राएं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इस अवसर पर आदित्य ओझा, डॉ. पंकज गुप्ता, रूपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. हामिद, श्वेता तिवारी, दीपक मिश्र आदि मौजूद रहे।