फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   will not allow any innocent to be tortured

Balrampur News: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध पर रखी जाएगी पैनी नजर

Mon, 16 Jan 2023 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
will not allow any innocent to be tortured
बलरामपुर। अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल को और अधिक सक्रिय किया जाएगा। जन सामान्य के लिए पुलिस को सहयोगी बनाया जाएगा। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को पुलिस द्वारा बेवजह प्रताड़ित न किया जाए। पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाले अपराध पर पैनी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें जिले में आए नवागत पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार को एसपी आफिस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। कहा कि इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर पुलिस सेवा में आने का मुख्य मकसद पीड़ितों को न्याय दिलाना है।
विज्ञापन

पुलिस से कोई प्रताड़ित न हो इसका खास ध्यान रखा जाएगा। यह प्रयास किया जाएगा कि कहीं भी किसी भी तरह का अपराध हो रहा हो तो तुरंत उसे रोका जाए। नवागत एसपी ने कहा कि भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस को और अधिक सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध पर नियंत्रण के लिए हर स्तर पर कार्य किया जाएगा। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास भी होगा। अच्छी पुलिसिंग को कायम करते हुए मित्र पुलिस की भावना के तहत कार्य करना हमारी प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed