फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Will hurt votes if old pension is not restored

Balrampur News: पुरानी पेंशन बहाल न होने पर करेंगे वोट की चोट

Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Will hurt votes if old pension is not restored
बलरामपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में मौजूद शिक्षकों ने चेताया कि यदि शीघ्र पुरानी पेंशन बहाल न हुई तो शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में वोट की चोट कर सरकार के खिलाफ मतदान करने को विवश होंगे। बैठक के बाद प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इस आशय की जानकारी भी अलग अलग पोस्टकार्ड भेज कर दी गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिलीप चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने ऐसे कर्मचारी व शिक्षक जिनकी नियुक्ति का विज्ञापन जनवरी 2004 से पहले निकाला था, मगर नियुक्ति बाद में हुई थी, के लिए पुरानी पेंशन लागू करने का निर्देश दे रखा है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार इसे अमल में नहीं ला रही है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार शुक्ल ने कहा यदि सरकार ने पेंशन मेमोरेंडम जारी नहीं किया तो आंदोलन के दूसरे चरण में अनशन, धरना व हड़ताल के बाद अंतिम चरण में प्रदेश सरकार के खिलाफ वोट की चोट की जाएगी। बैठक में कोषाध्यक्ष मसूद आलम अंसारी, सुभाष मिश्रा, चन्द्रेश मिश्रा, विनोद चौहान, रामानुज वर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रदीप चौहान व राहुल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed