फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement will be done at 54 centers

54 केंद्रों पर होगी गेहूं खरीद

Tue, 23 Mar 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement will be done at 54 centers
बलरामपुर। जिले के 54 क्रय केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक ई पॉश मशीनों से गेहूं की खरीदारी की जाएगी। खरीद की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें डीएम श्रुति ने कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक का संचालन करते हुए डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। एक से 15 जून तक गेहूं की खरीद होगी। सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे व ई पॉश मशीनों का इंतजाम कराया जा रहा है। मंडी स्थल के क्रय केंद्र में कोई भी किसान अपना गेहूं बेंच सकता है।
विज्ञापन

मंडी के बाहर क्रय केंद्रों में संबंधित गांव के किसान ही अपना गेहूं बेंच सकेंगे। गेहूं बेंचने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। धान बिक्री के समय पंजीकरण कराने वाले किसानों को फिर से नवीनीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराते समय स्वयं का ही मोबाइल नंबर दें जिस पर ओटीपी आएगा। गेहूं पंजीकरण कराते समय किसानों को अपना नामिनी भी रखना होगा। 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेंचने पर संबंधित किसान का सत्यापन एसडीएम के स्तर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सभी क्रय केंद्रों पर फ्लैक्स, क्रय केंद्र प्रभारी व प्रबंधक का नाम और मोबाइल नंबर अंकित कराने का निर्देश दिया। गेहूं बेंचने आने वाले किसानों के लिए जल की व्यवस्था व छायादार बैठने का इंतजाम क्रय केंद्र प्रभारियों को कराना होगा। प्रति खरीद की फीडिंग कराकर किसानों को समय से भुगतान किया जाए। सभी नोडल अधिकारी क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल सहित सभी क्रय एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed