फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Wheat procurement has not started in the district, date will be released soon

Balrampur News: जिले में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद, जल्द जारी होगी तिथि

Sat, 01 Mar 2025 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
Wheat procurement has not started in the district, date will be released soon
बलरामपुर के भगवतीगंज में बना क्रय केंद्र।-संवाद
बलरामपुर। जिले में एक मार्च से गेहूं खरीद की प्रक्रिया नहीं शुरू हुई है। हालांकि किसानों से गेहूं खरीदने के लिए विभागीय तैयारी पूरी कर ली गई है, लेकिन शासन से आदेश न मिलने क्रय केंद्रों का संचालन शनिवार से नहीं हो सका। विभाग शासन से खरीद की तिथि जारी होने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष एक मार्च से गेहूं खरीद शुरू हुई थी, लेकिन क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसान 10 मार्च के बाद पहुंचना शुरू हुए थे। इसी को हवाला देते हुए अपर खाद्य आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन ने कुछ दिन बाद गेहूं खरीद शुरू करने की बात कही है। अपर खाद्य आयुक्त ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खरीद की तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी निश्चल आनंद ने बताया कि मार्च के पहले पखवाड़े तक ज्यादातर किसानों का गेहूं तैयार नहीं हो पाता है। एक मार्च से खरीद शुरू होने से 10-15 दिनों तक क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इसी को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है। बताया कि गेहूं बेचने के लिए 638 किसानों ने पंजीकरण कराया है, उनका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन


गेहूं खरीदने के लिए बनेंगे 34 क्रय केंद्र
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए इस बार 34 क्रय केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। खाद्य तथा रसद विभाग नौ, पीसीएफ 15 तथा यूपीएसएस 10 क्रय केंद्र स्थापित करेगा। क्रय केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। इस बार 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed