फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   weather,gonda

Balrampur News: सूरज निकलने से राहत, रबी फसलों पर पाले का असर

Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
weather,gonda
गोंडा के तरबगंज में बूंदाबांदी के बाद गेहूं की फसल। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। मौसम में आए अचानक बदलाव से बारिश के आसार बढ़ गए। शुक्रवार की सुबह धूप खिली, लेकिन बदली छाई रही। दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। उधर, बारिश का संकेत मानकर फसलों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अचानक मौसम का रुख बदल गया। सुबह धूप खिलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। घरों के बाहर व पार्कों में लोग धूप सेंकते दिखाई पड़े। दोपहर बाद बदली छाई तथा तरबगंज, मनकापुर सहित गोंडा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे फिर गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

कृषि वैैज्ञानिक उपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि हल्की बूंदाबांदी से फसलों को कोई फायदा नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में बारिश के संकेत मिले हैं। अगले एक सप्ताह में बारिश हो सकती है। गेहूं की फसल में कीट लगने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरेे से जनजीवन प्रभावित
बलरामपुर। बर्फीली हवा बंद होने के बाद ठंड से लोगों का राहत मिली है। शुक्रवार सुबह 10 बजे के बाद सूरज निकलने से गलन तो कम हुई, मगर कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार दो दिनो से सूरज निकलने से ठंड का असर कम हुआ है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने के कारण बलरामपुर डिपो की करीब 10 बसों का संचालन प्रभावित हुआ। जिससे बसों के समय में परिवर्तन किया गया। इस कारण सुबह गोंडा, लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों को परेशान होना पड़ा। उधर, पाला का असर रबी फसलों सहित सब्जियों की खेती पर पड़ रहा है। फसलें बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। संवाद
पाला से गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान
ठंड के साथ ही पाला गिरने लगा है। सरसों, गेहूं व मटर की फसल माहू कीट की चपेट में आ रहे हैं। पौधों की पत्तियों पर धब्बा पड़ने लगते हैं और फूल मुरझाकर गिर जाते हैं। जिससे पैदावार पर असर पड़ता है। गेहूं में पीली गेरूई रोग के नियंत्रण के लिए प्रोपिकोनाजाल पानी में घोल कर फसलों पर छिड़काव करें। सरसों की फसल पर डाईमेथोएट, ऑक्सीडेमेटान का घोल बनाकर छिड़काव से पाले का असर कम हो जाता है। किसान भाई फसलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हेल्पलाइन नंबर 9452247111 व 9452257111 पर काल करके सलाह ले सकते हैं।
ठंड को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
बलरामपुर। ठंड व शीतलहर को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम व संबंधित अधिशासी अधिकारियों को आवश्यक इंतजाम करने का निर्देश एडीएम ने दिया है। रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्था व सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का भी निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया था।

इसको लेकर जिला प्रशासन भी चौकन्ना है। जिला आपदा प्रबंधक अरुण सिंह ने बताया कि 19 जनवरी तक जिले में भीषण ठंड हो सकती है। तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की जा सकती है। जनवरी के पहले सप्ताह में पारा लुढ़ककर पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को धूप निकलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बढोत्तरी हुई। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed