फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Ways to relieve stress with yoga

योग से तनाव दूर करने के बताए तरीके

Tue, 18 Oct 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ways to relieve stress with yoga
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय सभागार में योग वेलनेस सेंटर की तरफ से मंगलवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सकारात्मक सोच व तनाव प्रबंधन विषय पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से योग के जरिए तनाव दूर करने का तरीका सीखा।
विज्ञापन

महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, प्रोफेसर तब्बसुम फरकी व सांस्कृतिक निदेशक डॉ. अनामिका सिंह ने दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता योगाचार्य मधु मिश्रा ने कहा कि योग शब्द अपने आप में ही पूर्ण विज्ञान के समान है। योग शरीर, मन, आत्मा और ब्रह्मांड को एकजुट करने में सहायक होता है। नियमित रूप से योग व प्राणायाम करना तथा किसी विषय पर सकारात्मक सोच रखना तनाव दूूर करने का अच्छा माध्यम है।
विज्ञापन

योग वेलनेस सेंटर के संयोजक डॉ. अवनींद्र दीक्षित ने भी शरीर व मन को स्वस्थ रखने में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न योग क्रियाओं की जानकारी दी। डॉ. स्वदेश भट्ट ने छात्र-छात्राओं को योग की कुछ प्रमुख मुद्राओं का व्यवहारिक ज्ञान भी प्रदान किया। कार्यशाला में डॉ. ऋषि रंजन पांडेय, डॉ. कृतिका तिवारी, डॉ. अनुज सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. शकुंतला सिंह, डॉ. सुनील शुक्ल, मनीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed