फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Water returned to Khairman Reservoir Canal after seven years

Balrampur News: खैरमान जलाशय नहर में सात वर्ष बाद आया पानी

Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 19 Dec 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Water returned to Khairman Reservoir Canal after seven years
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। अमर उजाला ने पानीदार पहल के तहत 16 दिसंबर के अंक में वादों की बाढ़ में फसलों का सूखा शीर्षक से प्रकाशित समाचार में सिंचाई के संसाधनों की हकीकत सामने रखी थी। इसके बाद प्रशासन सजग हुआ। खुद डीएम पवन अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर नहरों का जायजा लिया। नतीजा सार्थक रहा। बृहस्पतिवार सुबह खैरमान जलाशय से निकलने वाली नहर में पानी देख किसानों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन


नहर के पानी से महादेव बांकी, सहिजना, बेलवा दम्मार, मैनडीह, फकीरीडीह, गनवरिया, उदईपुर, बसंतपुर, सिकंदर बोझी, भुलभुलिया, सोनपुर, भितवारिया कला, पंडित पुरवा, सेमरा, खवासपुरवा सहित करीब 50 गांवों के 10 हजार किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा। किसानों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस नहर में पानी नहीं आया था। इससे काफी समस्या हो रही थी। अब इसमें पानी आने से खेती को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन




डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि हार्ड एरिया के क्षेत्र में किसानों को समस्या नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन पूरी तरह से योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। हर स्तर पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों की बात

- किसान राकेश कुमार मौर्य का कहना है कि हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी लेकिन,नहर में पानी देख उम्मीदों को पंख लग गए। अब खेती करने में समस्या नहीं होगी।



- शैलेंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि नहर में पानी आने से खेती किसानी को तरक्की मिलेगी। अब किसानों की समस्या का बड़ा समाधान होने का रास्ता साफ हुआ है।

- बाबादीन यादव का कहना है कि यह सब अमर उजाला की पहल से हो सका है। इन नहरों में लंबे समय से पानी नहीं आ रहा था। नहर की सफाई तो होती थी लेकिन, पानी नहीं आता था। अब पानी आया है।



- बालमुकुंद पासवान का कहना है कि नहर में पानी आना एक सपना साकार होने जैसा है। लंबे समय बाद इस नहर में पानी आया है। अब खेती में काफी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed