{"_id":"5fdb8a398ebc3e3b64145fd4","slug":"wall-of-schools-will-be-decorated-to-make-education-intresting-for-children-balrampur-news-lko555349471","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों के दीवार पर सजेंगी शिक्षण संबंधी कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के दीवार पर सजेंगी शिक्षण संबंधी कलाकृतियां
विज्ञापन
बलरामपुर। स्कूलों में पहुंचने के बाद नौनिहालों को शिक्षा का वातावरण मुहैया कराने के लिए दीवारों पर शिक्षण संबंधी कलाकृतियां सजाई जाएंगी।
ब्लॉक संसाधन केंद्र में गुरुवार को शिक्षक संकुल की गूगलमीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक करके बीईओ गैसड़ी ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव ने शिक्षा क्षेत्र के सभी हेडमास्टरों को स्कूलों के दीवारों पर शिक्षण संबंधी कलाकृतियां सजाने का जिम्मा सौंपा है। बीएसए डॉ. रामचंद्र के निर्देश पर बीईओ ने स्कूलों के गतिविधियों पर ऑनलाइन चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीईओ ने शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी को प्रेरक ब्लॉक बनाए जाने पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि कोरोना काल में नौनिहालों को पढ़ाने के लिए ई-पाठशालाओं पर जोर दिया जा रहा है।
प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों को 14 पैरामीटर पर कायाकल्प कराया जा रहा है। स्कूलों में पहुंचते ही बच्चों को शिक्षा की सभी गतिविधियों का भरपूर माहौल मिले इसके लिए हेडमास्टरों को अपने-अपने स्कूलों के दीवारों पर शिक्षण संबंधी कलाकृतियां सजानी होंगी।
विज्ञापन
बीईओ ने निष्ठा प्रशिक्षण, दीक्षा एप, इंस्टॉलेशन, ईच वन रीच टेन, नवोदय विद्यालय में बच्चों का फार्म भरवाने, नवनियुक्त शिक्षकों का दीक्षा एप पर पंजीकरण, मानव संपदा एप, ऑनलाइन अवकाश, रीड अलांग एप, बिजली के पोल से 40 मीटर से कम व अधिक दूरी वाले स्कूलों की संख्या, विद्युतीकरण, शिक्षक डायरी सहज, 123 आधारशिला, क्रियान्वयन संदर्शिका, प्राधिकार पत्र वितरण, शिक्षक संकुल, डीसीएफ फीडिंग, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के नाम व मोबाइल नंबरों को पोर्टल पर फीड किए जाने से संबंधित प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की।
नामांकित छात्र-छात्राओं को खाद्यान्न व कन्वर्जन कास्ट उपलब्ध कराने का निर्देश हेडमास्टरों को दिया गया। ऑनलाइन परिचर्चा में शिक्षा क्षेत्र गैसड़ी के सभी एआरपी शिक्षक संकुल, कंप्यूटर आपरेटर व सहायक लेखाकारों ने प्रतिभाग किया।