फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Waiting for electricity for seven days amidst broken poles and wires.

Balrampur News: टूटे पोल-तारों के बीच सात दिन से बिजली का इंतजार

Thu, 01 Oct 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Waiting for electricity for seven days amidst broken poles and wires.
टूटे पोल-तार
पेहर बाजार। आंधी-बारिश के के सात दिन बाद भी रेहरा विद्युत उपकेंद्र के पेहर बाजार फीडर से जुड़े गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जगह-जगह टूटे बिजली के पोल और जमीन पर पड़े तार विद्युत व्यवस्था की बदहाली बयां कर रहे हैं। 11 केवी लाइन के क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत पूरी नहीं होने से आपूर्ति बहाली में देरी हो रही है।
विज्ञापन


पेहर बाजार समेत आसपास के गांवों में सात दिनों से बिजली गुल होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों के जरूरी काम प्रभावित हैं, वहीं बिजली से चलने वाली दुकानें और छोटे कारोबार भी ठप पड़े हैं। इससे कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। कई स्थानों पर एलटी लाइन भी क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं राजू, नौशाद, बबलू, बृजेश, अज्जू, नानबाबू, अजीज खान, संजय, रिंकू और रिज्जू खान ने बताया कि आंधी के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रशासन की ओर से 72 घंटे में आपूर्ति बहाल करने की बात कही गई थी, लेकिन सात दिन बीतने के बाद भी बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने बताया कि जल्द विद्युत व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed